बिजनौर: बिजनौर में इमाम हुसैन की शहादत में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला ताजिए जुलूस उमडा जन सैलाब
Bijnor, Bijnor | Jul 17, 2024 बिजनौर में आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच इमाम हुसैन की शहादत में शिया समुदाय के लोगों ने ताजिए जुलूस निकाला। ताजिए जुलूस बिजनौर की मुस्लिम बस्तियों से होकर गुजरा और जिले भर में एक दर्जन से अधिक ताजिए निकले। बिजनौर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच ताजिए कर्बला पहुंचे जहां पर शिया समुदाय के लोगो द्वारा ताजियों को कर्बला में सुपुर्द ए खाक किया गया।