🚨 बाजपुर में 25 हजार किलो लहन नष्ट, 310 लीटर कच्ची शराब बरामद
उधमसिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत मसीत, कुईखेड़ी और जनता फार्म क्षेत्र में संयुक्त टीम ने दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान 07 चलती शराब की भट्टियों को नष्ट किया गया और करीब 25,000 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया। तलाशी के दौरान टीम ने 310 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की।
मामले में अभियोग दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान रंजीत सिंह से 10 लीटर और राम सिंह से 21 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। राम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई काशीपुर, रुद्रपुर, बाजपुर क्षेत्र और जनपदीय प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने की। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
#USNEXCISE #बाजपुर #उधमसिंहनगर #आबकारीविभाग #अवैधशराब #Uttarakhand #newsmafiya
Dehradun, Dehradun | Sep 12, 2026