यूपी से बाइक चोरी,कैमूर में पार्ट्स बेचने का खेल बेनकाब; 4 बाइक बरामद, जीजा-साला गिरफ्तार,करमचट थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की चार बाइक बरामद की हैं। इस मामले में रूपपुर निवासी रफीक सिद्दीकी (21) और अमाव निवासी रियासत सिद्दीकी (26) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों रिश्ते में जीजा-साला हैं।
Mohania, Kaimur | Jun 20, 2026