बलरामपुर: महराजगंजतराई के भभरी गांव में विशालकाय अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप, वन कर्मियों ने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ा
महराजगंज तराई क्षेत्र स्थित भभरी गांव में मंगलवार दोपहर एक अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बराहवा रेंज के अंतर्गत आने वाले इस गांव के बाहर ककरहवा नाले के पास विशालकाय अजगर को देखकर लोग भयभीत हो गए। अजगर को देखते ही वहां मौजूद लोग सुरक्षित दूरी पर चले गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।