Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
image
image
image
image
image

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, सहरसा दिनांक: 19 जुलाई 2026 सहरसा के सभी 10 प्रखंडों में सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालयों का शुभारंभ, गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सहरसा। बिहार सरकार की 'सात निश्चय-3' योजना के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक प्रखंड में विकसित किए जा रहे सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालयों का शुभारंभ आज पूरे राज्य के साथ-साथ सहरसा जिले के सभी 10 प्रखंडों में भी उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा बेगूसराय स्थित आई.ओ.सी.एल. स्टेडियम से किया गया, जहाँ से सभी जिलों के कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस अवसर पर राज्य के सभी 38 जिलों में कुल 551 सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालयों का उद्घाटन किया गया। इन विद्यालयों का उद्देश्य विशेष रूप से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों एवं प्रतिस्पर्धी शिक्षा व्यवस्था के अनुरूप उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है। सहरसा जिले के सभी 10 प्रखंडों में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रमों में जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। कहरा प्रखंड स्थित जिला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री दीपेश कुमार एवं उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार ने सहभागिता की। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला सिद्ध होंगे। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण एवं छात्र-केंद्रित शिक्षा प्रदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता को पहचानकर उसे आगे बढ़ाने का सतत प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक जांच परीक्षा की व्यवस्था से विद्यार्थियों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हुई है। इसके परिणामस्वरूप विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है तथा बच्चे घर पर भी नियमित रूप से अध्ययन करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित अभिभावकों से अपने बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा घर में भी शिक्षा के अनुकूल एवं सकारात्मक वातावरण बनाए रखने की अपील की। सौर बाजार प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, अजगैवा में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री सुजीत कुमार बरनवाल ने भाग लिया तथा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को आधुनिक शिक्षा के महत्व, नियमित अध्ययन तथा अनुशासित शैक्षणिक वातावरण के प्रति प्रेरित किया। सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालयों की प्रमुख विशेषताओं में अनुभवी एवं विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा अध्यापन, स्मार्ट क्लासरूम, ई-लाइब्रेरी, आधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएँ, खेल एवं अन्य आधारभूत सुविधाएँ, साप्ताहिक मूल्यांकन के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रगति की सतत निगरानी, करियर काउंसिलिंग एवं रिमेडियल कक्षाओं की सुविधा, मेडिकल, इंजीनियरिंग, ओलंपियाड एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की आधारभूत तैयारी, दीक्षा एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म तक शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की पहुँच तथा पाठ्यक्रम के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का प्रभावी संचालन शामिल हैं। विद्यालयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तर पर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (PMU) की स्थापना भी की गई है, जो शैक्षणिक गतिविधियों एवं गुणवत्ता मानकों की नियमित निगरानी करेगी। सहरसा जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि इन आधुनिक आदर्श विद्यालयों के माध्यम से जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, तकनीक आधारित एवं प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा का बेहतर अवसर प्राप्त होगा, जिससे उनके सर्वांगीण विकास के साथ-साथ राज्य के शैक्षिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

82 views | Samastipur, Bihar | Jul 19, 2026