घोड़ाडोंगरी: तहसील कार्यालय घोड़ाडोंगरी में एक सरपंच और 50 पंच पद के लिए चल रही नाम निर्देशन की प्रक्रिया,बुधवार को अंतिम तिथि
तहसील कार्यालय घोड़ाडोंगरी में एक सरपंच और 50 पंच पद के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया चल रही है। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की बुधवार को अंतिम तिथि है। नाम निर्देशन पत्र जमा करने के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में पंच पद के प्रत्याशी पहुंचे। लेकिन सरपंच के एक पद के लिए अब तक एक भी नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं हो सका है।