घोड़ाडोंगरी: जुवाड़ी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
घोड़ाडोंगरी तहसील के जुवाड़ी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। घोड़ाडोंगरी पुलिस ने बुधवार दोपहर घोड़ाडोंगरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया। जानकारी के अनुसार जुवाड़ी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बैतूल निवासी प्रकाश साहू की मौत हो गई।