घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के आदिवासी मंगल भवन का विधायक एवं सीईओ ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को भवन के सुधार कार्य कराने के निर्देश
घोड़ाडोंगरी के आदिवासी मंगल भवन का मंगलवार को घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके एवं जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के सीईओ संजीत श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने आदिवासी मंगल भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के अधिकारियों को मंगल भवन के सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए।