घोड़ाडोंगरी: सतपुड़ा डेम सारनी का खोला गया एक गेट, तवा नदी में छोड़ा जा रहा 885 क्यूसेक पानी
सतपुड़ा डेम सारनी का सोमवार को एक गेट खोला गया। डेम का एक गेट खोलकर तवा नदी में 885 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। डेम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते सतपुड़ा डेम का वाटर लेवल बढ़ गया है। जिससे मेंटेन करने के लिए डेम का एक गेट खोलकर तवा नदी में 885 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।