बहराइच: कोतवाली देहाती इलाके में ईरिक्शा से जा रही महिला का पर्स दो बाइक सवारों ने छीना, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बहराइच के कोतवाली देहात इलाके में ई-रिक्शा से जा रही एक महिला का बाइकसवारों द्वारा पर छीन कर भागने के मामले में पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर कोतवाली देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार सुबह इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि महिला द्वारा बताए गए अपराधियों की हुलिया के आधार पर अपराधियों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।