बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया, न्यायिक कार्य से हुए विरत
बहराइच दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में शनिवार सुबह 11 बजे अधिवक्ताओं ने एक साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के दौरान अधिवक्ता शकील अहमद किदवई व अन्य अधिवक्ताओं द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रत्यावेदन व ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने चर्चा की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने आज न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।