बहराइच: कृषि फार्म इलाके के पास ठेले पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत कृषि फार्म के पास संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात व्यक्ति का शव शनिवार को बरामद हुआ। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।