Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
No video available

हरदोई: चोरी की वारदात से सहमा महरी गांव प्रस्तुति:- सुधीर अवस्थी 'परदेशी'

Hardoi, Hardoi | Feb 10, 2024

MORE NEWS

बेनीगंज बाजार में सस्ते हुए आम, मौसम की मार और अधिक आवक से विक्रेता परेशान

हरदो जनपद के बेनीगंज मुख्य चौराहा सहित आसपास के बाजारों में इन दिनों फलों के राजा आम की भरपूर आवक देखने को मिल रही है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण आम अब पेड़ों से जमीन पर गिरने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर पाल प्रक्रिया के तहत भी आम को तेजी से पकाकर बाजारों में भेजा जा रहा है, जिसके चलते बाजार में पके आमों की संख्या अचानक बढ़ गई है।
आज बाजार में आम की अधिक आवक होने से कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बेनीगंज मुख्य चौराहा सहित कई स्थानों पर आम विक्रेताओं को मजबूरी में 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक आम बेचने पड़ रहे हैं। सामान्य दिनों में अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद लगाए बैठे बाग मालिकों और व्यापारियों को अब नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय आम विक्रेताओं का कहना है कि अचानक बाजार में बड़ी मात्रा में आम पहुंचने से मांग और आपूर्ति का संतुलन बिगड़ गया है। मौसम की मार के कारण कच्चे आम भी तेजी से पकने लगे हैं, जिन्हें अधिक समय तक रोक पाना संभव नहीं हो रहा। यदि समय रहते आम बाजार में न भेजे जाएं तो खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।बाग मालिकों के अनुसार इस बार मौसम ने आम उत्पादकों की चिंता बढ़ा दी है। तेज गर्मी, उमस और बीच-बीच में बदलते मौसम की वजह से आम की गुणवत्ता पर भी असर पड़ा है। वहीं बाजार में लगातार बढ़ती आवक से व्यापारियों को लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है।हालांकि आम सस्ते होने से आम लोगों में खुशी का माहौल है। कम कीमत में लोगों को भरपूर मात्रा में पके और मीठे आम खरीदने का अवसर मिल रहा है। बाजारों में सुबह से लेकर देर शाम तक आम खरीदने वालों की भीड़ देखी जा रही है।विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मौसम इसी प्रकार बदलता रहा और बाजार में आम की आवक बढ़ती रही, तो आने वाले दिनों में कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

बेनीगंज बाजार में सस्ते हुए आम, मौसम की मार और अधिक आवक से विक्रेता परेशान हरदो जनपद के बेनीगंज मुख्य चौराहा सहित आसपास के बाजारों में इन दिनों फलों के राजा आम की भरपूर आवक देखने को मिल रही है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण आम अब पेड़ों से जमीन पर गिरने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर पाल प्रक्रिया के तहत भी आम को तेजी से पकाकर बाजारों में भेजा जा रहा है, जिसके चलते बाजार में पके आमों की संख्या अचानक बढ़ गई है। आज बाजार में आम की अधिक आवक होने से कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बेनीगंज मुख्य चौराहा सहित कई स्थानों पर आम विक्रेताओं को मजबूरी में 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक आम बेचने पड़ रहे हैं। सामान्य दिनों में अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद लगाए बैठे बाग मालिकों और व्यापारियों को अब नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय आम विक्रेताओं का कहना है कि अचानक बाजार में बड़ी मात्रा में आम पहुंचने से मांग और आपूर्ति का संतुलन बिगड़ गया है। मौसम की मार के कारण कच्चे आम भी तेजी से पकने लगे हैं, जिन्हें अधिक समय तक रोक पाना संभव नहीं हो रहा। यदि समय रहते आम बाजार में न भेजे जाएं तो खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।बाग मालिकों के अनुसार इस बार मौसम ने आम उत्पादकों की चिंता बढ़ा दी है। तेज गर्मी, उमस और बीच-बीच में बदलते मौसम की वजह से आम की गुणवत्ता पर भी असर पड़ा है। वहीं बाजार में लगातार बढ़ती आवक से व्यापारियों को लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है।हालांकि आम सस्ते होने से आम लोगों में खुशी का माहौल है। कम कीमत में लोगों को भरपूर मात्रा में पके और मीठे आम खरीदने का अवसर मिल रहा है। बाजारों में सुबह से लेकर देर शाम तक आम खरीदने वालों की भीड़ देखी जा रही है।विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मौसम इसी प्रकार बदलता रहा और बाजार में आम की आवक बढ़ती रही, तो आने वाले दिनों में कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

Hardoi, Hardoi | Jun 22, 2026

लखनऊ में कोचिंग संस्थान का काल बन गई भीषण आग;14 मासूमों की मौत पर रो पड़े डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक— बोले, "अपनी आँखों से देखे हैं बच्चों के शव

लखनऊ में कोचिंग संस्थान का काल बन गई भीषण आग;14 मासूमों की मौत पर रो पड़े डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक— बोले, "अपनी आँखों से देखे हैं बच्चों के शव

Hardoi, Hardoi | Jun 22, 2026

हरदोई के बिलग्राम में दबंगों का कहर: युवती और उसके परिवार को घर में घुसकर पीटा,दी जान से मारने की धमकी

हरदोई जनपद अंतर्गत कोतवाली बिलग्राम क्षेत्र के नूरपुर हथौड़ा गांव में रास्ता निकलने की पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा एक ब्राह्मण परिवार पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दबंगों ने घर के बाहर गाली-गलौज करते हुए पीड़िता, उसकी बहनों और पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।रास्ता निकलने की रंजिश में दी भद्दी-भद्दी गालियां पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, नूरपुर हथौड़ा निवासी आरती देवी (पुत्री कैलाश नारायण) ने बताया कि 21 जून 2026 की शाम करीब 5:00 बजे गांव के ही रहने वाले भानु प्रताप सिंह, अजय सिंह, अमन सिंह और टुन्ने (पुत्र केशनपाल) पुरानी रंजिश को मानते हुए उसके दरवाजे पर आ धमके। आरोपियों ने आते ही आरती देवी और उसकी बहनों—राशू व लक्ष्मी—को लक्ष्य करके अत्यंत भद्दी और अमर्यादित गालियां देनी शुरू कर दीं।लाठी-डंडे लेकर दौड़ाया, बमुश्किल बची जान जब पीड़िता और उसके परिवार ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो दबंग आगबबूला हो गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए पीड़िता, उसकी बहनों और उसके बुजुर्ग पिता कैलाश नारायण के साथ लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी घर में रखे लाठी-डंडे उठाकर पूरे परिवार को मारने के लिए दौड़े। दबंगों के हिंसक रूप को देख पीड़िता और उसके परिजनों ने भागकर किसी तरह घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद किया और अपनी जान बचाई।

हरदोई के बिलग्राम में दबंगों का कहर: युवती और उसके परिवार को घर में घुसकर पीटा,दी जान से मारने की धमकी हरदोई जनपद अंतर्गत कोतवाली बिलग्राम क्षेत्र के नूरपुर हथौड़ा गांव में रास्ता निकलने की पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा एक ब्राह्मण परिवार पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दबंगों ने घर के बाहर गाली-गलौज करते हुए पीड़िता, उसकी बहनों और पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।रास्ता निकलने की रंजिश में दी भद्दी-भद्दी गालियां पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, नूरपुर हथौड़ा निवासी आरती देवी (पुत्री कैलाश नारायण) ने बताया कि 21 जून 2026 की शाम करीब 5:00 बजे गांव के ही रहने वाले भानु प्रताप सिंह, अजय सिंह, अमन सिंह और टुन्ने (पुत्र केशनपाल) पुरानी रंजिश को मानते हुए उसके दरवाजे पर आ धमके। आरोपियों ने आते ही आरती देवी और उसकी बहनों—राशू व लक्ष्मी—को लक्ष्य करके अत्यंत भद्दी और अमर्यादित गालियां देनी शुरू कर दीं।लाठी-डंडे लेकर दौड़ाया, बमुश्किल बची जान जब पीड़िता और उसके परिवार ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो दबंग आगबबूला हो गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए पीड़िता, उसकी बहनों और उसके बुजुर्ग पिता कैलाश नारायण के साथ लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी घर में रखे लाठी-डंडे उठाकर पूरे परिवार को मारने के लिए दौड़े। दबंगों के हिंसक रूप को देख पीड़िता और उसके परिजनों ने भागकर किसी तरह घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद किया और अपनी जान बचाई।

Hardoi, Hardoi | Jun 22, 2026

बेनीगंज में नाला निर्माण बना लोगों की परेशानी, मोहल्लेवासियों ने जताई नाराजगी, मौके पर पहुंची अधिशासी अधिकारी 

हरदोई बेनीगंज नगर पंचायत द्वारा आगामी बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नगर पंचायत का उद्देश्य है कि बारिश के दौरान नगर का पानी बाधा न बने और लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में गांधी इंटर कॉलेज सड़क मार्ग पर निर्माणाधीन नाला अब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है।मोहल्लेवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों ने मनमाने ढंग से नाले की ऊंचाई अधिक कर दी है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को अपने घरों से सड़क तक आने-जाने में भारी कठिनाई होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसमें सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।शिकायतकर्ताओं ने यह भी कहा कि जिस क्षेत्र में नाले का निर्माण कराया जा रहा है वहां अधिक आबादी नहीं है और वहां बड़े नाले की आवश्यकता भी नहीं थी। लोगों के अनुसार उस स्थान पर केवल नाली निर्माण पर्याप्त था, लेकिन बिना आवश्यकता बड़े नाले का निर्माण कर दिया गया।मामले की शिकायत मिलने पर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी देवांशी दिक्षित मौके पर पहुंचीं। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर निर्माणाधीन नाले की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने अपनी समस्याओं और आशंकाओं से उन्हें अवगत कराया तथा निर्माण कार्य में सुधार की मांग की।
स्थानीय निवासी राजाराम मौर्य ने बताया कि गांधी इंटर कॉलेज मार्ग रेलवे क्रॉसिंग होते हुए कई गांवों को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से जुड़ा बंद रेलवे फाटक मामला न्यायालय में विचाराधीन हैं तथा चुनाव के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी गांधी इंटर कॉलेज तक इसी मार्ग से आते-जाते हैं। इसके अलावा परीक्षाओं के समय हजारों छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से विद्यालय पहुंचते हैं, इसलिए सड़क का चौड़ा और सुगम रहना अत्यंत आवश्यक है।वहीं अधिशासी अधिकारी देवांशी दिक्षित ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि निर्माणाधीन नाला किसी के लिए समस्या नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य कर रही संस्था से बातचीत कर जल्द ही आवश्यक सुधार कराया जाएगा ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।

बेनीगंज में नाला निर्माण बना लोगों की परेशानी, मोहल्लेवासियों ने जताई नाराजगी, मौके पर पहुंची अधिशासी अधिकारी हरदोई बेनीगंज नगर पंचायत द्वारा आगामी बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नगर पंचायत का उद्देश्य है कि बारिश के दौरान नगर का पानी बाधा न बने और लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में गांधी इंटर कॉलेज सड़क मार्ग पर निर्माणाधीन नाला अब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है।मोहल्लेवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों ने मनमाने ढंग से नाले की ऊंचाई अधिक कर दी है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को अपने घरों से सड़क तक आने-जाने में भारी कठिनाई होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसमें सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।शिकायतकर्ताओं ने यह भी कहा कि जिस क्षेत्र में नाले का निर्माण कराया जा रहा है वहां अधिक आबादी नहीं है और वहां बड़े नाले की आवश्यकता भी नहीं थी। लोगों के अनुसार उस स्थान पर केवल नाली निर्माण पर्याप्त था, लेकिन बिना आवश्यकता बड़े नाले का निर्माण कर दिया गया।मामले की शिकायत मिलने पर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी देवांशी दिक्षित मौके पर पहुंचीं। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर निर्माणाधीन नाले की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने अपनी समस्याओं और आशंकाओं से उन्हें अवगत कराया तथा निर्माण कार्य में सुधार की मांग की। स्थानीय निवासी राजाराम मौर्य ने बताया कि गांधी इंटर कॉलेज मार्ग रेलवे क्रॉसिंग होते हुए कई गांवों को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से जुड़ा बंद रेलवे फाटक मामला न्यायालय में विचाराधीन हैं तथा चुनाव के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी गांधी इंटर कॉलेज तक इसी मार्ग से आते-जाते हैं। इसके अलावा परीक्षाओं के समय हजारों छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से विद्यालय पहुंचते हैं, इसलिए सड़क का चौड़ा और सुगम रहना अत्यंत आवश्यक है।वहीं अधिशासी अधिकारी देवांशी दिक्षित ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि निर्माणाधीन नाला किसी के लिए समस्या नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य कर रही संस्था से बातचीत कर जल्द ही आवश्यक सुधार कराया जाएगा ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।

Hardoi, Hardoi | Jun 22, 2026

धुएं और लपटों से दहला मुरार नगर, दो दुकानों में लगी भीषण आग

हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र स्थित मुरार नगर औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चाय-समोसे की दुकान और उससे सटे किराना स्टोर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को सामान बचाने का मौका तक नहीं मिल सका। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती चली गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास की अन्य दुकानों और प्रतिष्ठानों को बड़ी क्षति होने से बचाया जा सका।चाय-नाश्ते की दुकान संचालित करने वाले महेश गुप्ता ने बताया कि आग में उनकी दुकान का लगभग पूरा सामान जल गया। डीप फ्रीजर, रेफ्रिजरेटर समेत अन्य आवश्यक उपकरण आग की भेंट चढ़ गए। उनके अनुसार इस हादसे में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

*वर्षों की मेहनत से खड़ा किया गया कारोबार*

किराना व्यापारी कन्हैयालाल ने बताया कि उनकी दुकान में रखा किराना सामान, इनवर्टर, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए। उन्होंने भी नुकसान का आंकलन लगभग पांच लाख रुपये बताया है। दोनों व्यापारियों का कहना है कि वर्षों की मेहनत से खड़ा किया गया कारोबार कुछ ही मिनटों में राख में तब्दील हो गया।घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के चलते आग लगी हो सकती है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।इस हादसे ने दो परिवारों की आजीविका पर गहरा असर डाला है और क्षेत्र के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।

धुएं और लपटों से दहला मुरार नगर, दो दुकानों में लगी भीषण आग हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र स्थित मुरार नगर औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चाय-समोसे की दुकान और उससे सटे किराना स्टोर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को सामान बचाने का मौका तक नहीं मिल सका। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती चली गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास की अन्य दुकानों और प्रतिष्ठानों को बड़ी क्षति होने से बचाया जा सका।चाय-नाश्ते की दुकान संचालित करने वाले महेश गुप्ता ने बताया कि आग में उनकी दुकान का लगभग पूरा सामान जल गया। डीप फ्रीजर, रेफ्रिजरेटर समेत अन्य आवश्यक उपकरण आग की भेंट चढ़ गए। उनके अनुसार इस हादसे में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। *वर्षों की मेहनत से खड़ा किया गया कारोबार* किराना व्यापारी कन्हैयालाल ने बताया कि उनकी दुकान में रखा किराना सामान, इनवर्टर, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए। उन्होंने भी नुकसान का आंकलन लगभग पांच लाख रुपये बताया है। दोनों व्यापारियों का कहना है कि वर्षों की मेहनत से खड़ा किया गया कारोबार कुछ ही मिनटों में राख में तब्दील हो गया।घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के चलते आग लगी हो सकती है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।इस हादसे ने दो परिवारों की आजीविका पर गहरा असर डाला है और क्षेत्र के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।

Hardoi, Hardoi | Jun 22, 2026

हरदोई: चोरी की वारदात से सहमा महरी गांव प्रस्तुति:- सुधीर अवस्थी 'परदेशी' - Hardoi News