किशनगंज: बड़े भाई की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, कुल्हाड़ी से किया था वार
जानकारी रविवार सुबह 11 बजे मिली किशनगंज थाना क्षेत्र के रेलावन गांव में बड़े भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी रमेशचंद मेरोठा ने बताया कि बुधवार रात देवीराम का अपनी पत्नी से शादी समारोह में जाने को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान बड़ा भाई सुखवीर समझाने पहुंचा।