जमुई: शिल्पा विवाह भवन में धूमधाम से मनाया गया बिहार दिवस
Jamui, Jamui | Mar 22, 2024 शहर के शिल्पा विवाह भवन में शुक्रवार को धूमधाम के साथ बिहार दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला मुख्यालय व प्रखंड के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के बच्चों और बच्चियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रामदुलार राम,एसडीओ अभय कुमार तिवारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा दीप जलाकर किया गया।