गुण्डरदेही: ग्राम जरवाय में युवक हुमेंद्र साहू का शव बांध किनारे फांसी के फंदे में झूलता मिला, जांच में जुटी रनचिरई पुलिस
गुण्डरदेही क्षेत्र के ग्राम जरवाय में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बांध के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना सामने आई। मृतक की पहचान हुमेंद्र साहू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही रनचिरई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि युवक ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है