चाईबासा स्थित तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण के सिकुरसाई चाईबासा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तीरंदाज विजय सुंडी का चयन पैरा एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ। तीरंदाज विजय सुंडी मूलतः सरायकेला-खरसावां जिले के बारडीह ग्राम निवासी हैं। विजय का चयन जापान के अईची नागोया में आयोजित होने वाले पैरा एशियन गेम्स के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम में हुआ है।