कटनी नगर: पूर्व कैबिनेट मंत्री कर्मयोगी पंडित सतेंद्र पाठक के पुण्य स्मरण दिवस पर बरगवां में भंडारे का आयोजन
गरीबो के मसीहा और अनेक कन्याओं का विवाह कराने वाले मप्र शासन के पूर्व कैबिनेट कर्मयोगी पंडित सतेंद्र पाठक के पुण्य स्मरण दिवस के उपलक्ष्य में आज मंगलवार शाम 4 बजे से बरगवां स्थित आरके मोटर्स, सायना किड्स परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन विगत 10 वर्षों से निरंतर हर वर्ष किया जा रहा। स्वर्गीय सतेंद्र पाठक विधायक संजय पाठक के पिता यश के दादाजी थे।