तारानगर: तारानगर के छात्र विपुल सिहाग ने जेईई एडवांस में 114वीं रैंक और ओबीसी में 13वीं रैंक हासिल की, MLA बुडानिया ने दी बधाई
तारानगर विधानसभा क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र विपुल सिहाग पुत्र नरेंद्र सिहाग घासला अगुणा ने देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में एक जेईई एडवांस में देशभर में 114 रैक और ओबीसी में 13 वीं रैंक प्राप्त करके तारानगर का नाम देशभर मे रोशन कर दिया। तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानियां ने उन्हे बधाई देते हुए कहा कि विपुल सिहाग की यह सफलता हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है।