तारानगर: वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत तारानगर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से और राजस्थान सरकार द्वारा गंगा दशहरा से शुरू किए गए वंदे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत तारानगर में ब्लॉक स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसी दौरान वंदे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान अन्तर्गत के तहत पशुपालन विभाग, तारानगर ने दो हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा। इसी दौरान पर्यावरण जागरूकता की शपथ दिलवाई गई।