तारानगर: साहवा थाना पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) सहित आरोपी को भालेरी पुलिस को सौंपा, 5 दिन की पीसी रिमांड लिया
साहवा थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) सहित गिरफतार एक आरोपी को भालेरी थाना पुलिस को सौंपा गया है। अनुसंधान अधिकारी भालेरी थानाधिकारी फरमान खान उनि ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) सहित कृष्ण कुमार उर्फ लाला पुत्र तिलोक चन्द सैनी 31 साल निवासी वार्ड 19 साहवा (चूरू) को गिरफ्तार किया था, जिसे पांच दिन के पीसी रिमांड पर लिया है।