घोड़ाडोंगरी: गोपीनाथपुर गांव के पास दो बाइक की हुई भिड़त, बाइक सवार गर्भवती महिला हुई घायल
गोपीनाथपुर गांव के पास शुक्रवार को दो बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार गर्भवती महिला घायल हो गई। घायल गर्भवती महिला को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गोपीनाथपुर गांव के पास दो बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार गर्भवती महिला कोलिया गांव निवासी पूनम उइके घायल हो गई।