घोड़ाडोंगरी: बेहड़ीढाना में रास्ते को लेकर हुए विवाद की सीएम हेल्पलाइन में शिकायत होने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची
घोड़ाडोंगरी तहसील के बेहड़ीढाना में रास्ते को लेकर हुए विवाद की सीएम हेल्पलाइन में शिकायत होने पर घोड़ाडोंगरी राजस्व विभाग की टीम गुरुवार शाम को मौके पर पहुंची। रास्ते विभाग की टीम द्वारा रास्ते को लेकर नपाई की गई। पटवारी अनिल उइके ने बताया कि बेहड़ीढाना में रास्ते को लेकर हुए विवाद की सीएम हेल्पलाइन में शिकायत पर घोड़ाडोंगरी राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।