घोड़ाडोंगरी: महेंद्रवाड़ी गांव में सांप के काटने से 5 वर्षीय बालिका की हुई मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
महेंद्रवाड़ी गांव में गुरुवार को सांप के काटने से 5 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घोड़ाडोंगरी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया। घोड़ाडोंगरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महेंद्रवाड़ी गांव में सांप के काटने से 5 वर्षीय बालिका हर्षिता उइके की मौत हो गई। घोड़ाडोंगरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया।