घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, जीआरपी ने शव करवाया पोस्टमार्टम
घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने युवक के शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से बेहड़ीढाना निवासी सागर भुजवारे की मौत हो गई।