मेहदावल: मेंहदावल चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला, पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से हटाए गए अवैध कब्जे
संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल चौराहे पर गुरुवार को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाकर बाजार क्षेत्र में लगने वाले जाम से आमजन को राहत दिलाना रहा। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में उपजिलाधिकारी अरुन कुमार, क्षेत्राधिकारी सर्