रादौर: घेसपुर में अनाधिकृत कॉलोनी पर जिला नगर योजनाकार टीम ने की कार्रवाई
15 दिसंबर को शाम 4:00बजे जिला नगर योजनाकार की टीम ने रादौर के गांव घेसपुर में दो एकड़ में बनी अनाधिकृत कॉलोनी के अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई की। जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार ने बताया कि अनाधिकृत कॉलोनी में फैली मिट्टी की सड़कों के नेटवर्क व निर्माणों की मियाद को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार रादौर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।