रादौर: साढ़ौरा की सफ़ीलपुर और मिर्जापुर की पंचायती जमीन से चोरों ने काटे पेड़, मामला दर्ज
क्षेत्र के मिर्जापुर व सफीलपुर की पंचायती भूमि से सफेदे व जमोया के पेड़ काट कर चोरी कर लिए गए,सढ़ौरा थाना पुलिस ने दोनों मामलों में बीडीपीओ कार्तिक चौहान की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,12 नवंबर दोपहर 3:00बजे मिली जानकारी के अनुसार बीडीपीओ कार्तिक चौहान ने बताया कि सितंबर माह में पेड़ काटे जाने की उन्हें सूचना मिली थी।