रादौर: डीएपी आने पर गुदियाना केंद्र पर किसानों की लगी लंबी लाइन, लंबे इंतजार के बाद
30 अक्तूबर को सुबह 10:00 बजे डीएपी खाद आते ही सोसाइटी पर लगी किसानों की लंबी लाइन। जिले में चल रही डीएपी खाद की किल्लत पर लंबे इंतजार के बाद कोऑपरेटिव सोसाइटी गुंदयाना में डीएपी खाद भेजा गया। सोसाइटी गुंदयाना में खाद आने की खबर मिलते ही क्षेत्र के किसानों की खाद लेने के लिए लंबी कतारें लग गईं।सोसाइटी में तकरीबन 10 से 15 गांव पड़ते हैं।