कोल: रोरावर में ई-रिक्शा में सवार नशे में धुत दो व्यक्ति गिरकर हुए घायल, स्थानीय लोगों ने पहुँचाया जिला अस्पताल
Koil, Aligarh | Oct 4, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के तलासपुर की बताई जा रही है। जहां ई-रिक्शा में सवार नशे में धुत दो व्यक्ति चलते हुए ई रिक्शा से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए और ई रिक्शा चालक ने घायलों को उपचार के लिए शनिवार की देर रात्रि करीब 11:30 बजे जिला अस्पताल मलखान सिंह पहुंचाया।