कोल: रोरावर NH पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की दिल्ली ले जाते समय मौत, पत्नी भी घायल
Koil, Aligarh | Oct 5, 2025 रोरावर क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की दिल्ली इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। 50 वर्षीय शिशुपाल सिंह त्रयोदशी भोज में हाथरस गए थे। वह बाइक से हाथरस से पत्नी के साथ लौट रहे थे। रोरावर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी और फरार हो गया।