कोल: अलीगढ़ में महाराजा अग्रसेन शोभा यात्रा को मद्देनज़र रखते हुए क्षेत्राधिकारी 2 ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त
Koil, Aligarh | Oct 4, 2025 अग्रसेन चौक से दिनांक 05/10/25 को निकलने वाली महाराजा अग्रसेन शोभा यात्रा के दृष्टिगत शनिवार की रात करीब 8 बजे क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय कमलेश कुमार द्वारा प्रभारी निरीक्षक बन्ना देवी, पुलिस बल और आयोजकों के साथ शोभायात्रा के मार्ग अग्रसेन चौक, कवर कुत्ता, रेलवे रोड, मीरूमल चौराहा, पत्थर बाजार, मामू भांजा आर्यसमाज रोड, तक किया पैदल गश्त।