कोल: एशिया कप जीतने के बाद रिंकू सिंह अलीगढ़ स्टेडियम पहुंचे, नन्हे खिलाडियों ने दुबई स्टेडियम का सीन दोहराया, वीडियो वायरल
Koil, Aligarh | Oct 5, 2025 एशिया कप में पाकिस्तान को करारी हार देने के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह अलीगढ़ पहुंचे। रिंकू सिंह अलीगढ़ में पहुंचने के बाद अपने नाम से चल रहे स्टेडियम पहुंचे। रिंकू सिंह का स्टेडियम में जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद रिंकू सिंह के स्टेडियम में प्रेक्टिस करने वाले नन्हे खिलाड़ियों ने दुबई स्टेडियम में होने वाले सीन को दोहरा दिया।