छतरपुर: थाना कोतवाली पुलिस ने तिलौहा में हत्या के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, अवैध बंदूक बरामद
छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलौहा में राजाराम कुशवाहा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों नंदी कुशवाहा, साधुराम कुशवाहा और धनीराम कुशवाहा को दबिश देकर पकड़ा तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध 12 बोर देशी बंदूक बरामद की है।