प्रतापगढ़: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जिलेभर की मेडिकल दुकानें बंद, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन
प्रतापगढ़ जिले में अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री और दवा व्यापारियों के हितों की सुरक्षा को लेकर बुधवार को जिलेभर के मेडिकल व्यवसायियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करते हुए अपनी दुकानें बंद रखीं। विरोध प्रदर्शन के बाद दवा विक्रेताओं ने जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन माध्यम से हो रही दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और