उचकागांव: प्रतिबंधित मांस बरामदगी मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के सांखे खास हीरा मोड़ के समीप प्रतिबंधित मांस के साथ एक युवक को पकड़कर ग्रामीणों द्वारा किए गए पिटाई मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने सोमवार के दिन न्यायालय में प्रस्तुत किया।बताया जा रहा है कि रविवार के दिन शक होने पर सांखे खास गांव के ग्रामीणों ने हीरा मोड़ के समीप दौड़ा कर पकड़ लिया।