संदेश: सरैया गांव में ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ को लेकर भव्य जल यात्रा सह शोभायात्रा निकाली गई
संदेश प्रखंड क्षेत्र के सरैया गांव में श्रद्धालुओं ने ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर भव्य जल यात्रा सह शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा सरैया गांव स्थित यज्ञ स्थल से शुरू होकर ईश्वरीय जयघोष के साथ सरैया होते हुए सोन नदी तक पहुंची। इस दौरान आचार्यों के मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा गया।