गोला: बड़हलगंज के स्वास्थ्य केंद्र में डिजिटल एक्स-रे मशीन नहीं लगी, पूर्व चेयरमैन ने अधीक्षक से की शिकायत
बड़हलगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठे हैं। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष और पूर्व चेयरमैन सूरज जायसवाल ने अधीक्षक डॉ. व्यास कुशवाहा से मुलाकात कर कई गंभीर मुद्दे उठाए। उन्होंने बताया कि डिजिटल एक्स-रे मशीन कई महीनों से अस्पताल के बरामदे में पड़ी है और अभी तक लगाई नहीं गई है।