ब्यौहारी: जमीन विवाद पर आमने-सामने आए दो पक्ष, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया शांत
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के चरका गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। पुलिस के अनुसार विवाद जमीनी मामले से जुड़ा था। समय रहते हस्तक्षेप होने से स्थिति सामान्य रही और किसी अप्रिय घटना की नौबत नहीं आई।वीडीओ सोमावर शाम 6 बजे सामने आया है।