जलालाबाद: प्रधानों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा, पंचायत चुनाव समय पर कराने या कार्यकाल बढ़ाने की मांग की
शाहजहांपुर जनपद के विकासखंड जलालाबाद मे पंचायत चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति के बीच अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन खंड विकास कार्यालय में सौंपकर पंचायत चुनाव समयसीमा के भीतर कराए जाने अथवा वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की।