बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में 34 लाख की लागत से बने यूरिनल का एकमात्र टॉयलेट सासाराम रोड पर बदहाल, लोगों को हो रही दिक्कत
बिक्रमगंज नगर परिषद में साफ-सफाई पर प्रतिमाह 34 लाख रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन सासाराम रोड पर स्थित एकमात्र सार्वजनिक यूरिनल गंदगी के कारण बदहाल है। यह यूरिनल पुराने अनुमंडल कार्यालय (वर्तमान में व्यापार मंडल और केनयूनियन कार्यालय) के पास बना है और उपयोग के लायक नहीं बचा है। ग्रामीण दुर्गन्ध से परेशान है।