चांदपुर: चांदपुर में कार का शीशा तोड़कर 7 लाख से अधिक रुपए चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिजनौर जिले में चांदपुर कस्बे में खड़ी कार से सात लाख से अधिक रुपए चोरी करने वाले अभियुक्त कबीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आज सोमवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार 12 जून को चांदपुर कस्बे में खड़ी ऋषभ यादव की कार से 7 लाख से अधिक के रकम चोरी हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी इस मामले में मध्य प्रदेश निवासी कबीर को गिरफ्तार किया है।