कटघोरा: ग्राम चुईया में सुशासन तिहार के तहत कार्यक्रम संपन्न, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
Katghora, Korba | May 12, 2026 छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम चुईया में शासकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई और समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को सुशासन तिहार के उद्देश्य और लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।