देवली: टोंक जिले की अलीगढ़ थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई
Deoli, Tonk | Apr 23, 2026 अलीगढ़ थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक दिनेश कुमार मीणा को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम मण्डावरा में दबिश देकर अवैध शराब बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया करीब 1000 लीटर 'वास' भी मौके पर नष्ट किया