कर्वी: भरतकूप के सुदिनपुर में जनेऊ बाबा मंदिर में भंडारे के दौरान मधुमक्खियों के हमले से 25 लोग घायल, एक जिला अस्पताल में भर्ती
भरतकूप के जनेऊ बाबा मंदिर में शनिवार की सुबह 9 बजे भंडारे के दौरान मधुमक्खियों के हमले से 25 लोग घायल हो गए जिसमें बाकी मामूली रूप से घायल हुए तो अर्जुन द्विवेदी पुत्र केदार प्रसाद निवासी सुदिनपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। भंडारे में बन रहे भोजन में धुवां होने से मधुमक्खियों ने हमला किया है। वहीं घायल अर्जुन का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।