नदबई: गांगरौली गांव के पास गोवर्धन परिक्रमा से लौट रहे श्रद्धालुओं का टेम्पू पलटा, 4 श्रद्धालु हुए घायल
गोवर्धन परिक्रमा कर अपने गांव लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टेम्पू तड़के सुबह नदबई क्षेत्र के गांव गांगरौली के पास अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गया। हादसे में 4 परिक्रमार्थी घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए नदबई के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।