मोतिहारी: मोतिहारी ALTF टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब के खिलाफ की कार्रवाई, देसी शराब के साथ 8 लोगों को किया गिरफ्तार
मोतिहारी जिला अंतर्गत ALTF टीम के द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जहां पुलिस ने 589 लीटर देसी शराब बरामद किया। इस दौरान 6100 लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया गया। 09 भट्ठी को ध्वस्त कर 8 की गिरफ्तारी की गई। पुलिस के द्वारा अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी शनिवार की रात्रि 9:52 पर दी गई।