इस्लामनगर अलीगंज: दिननगर की महिला साइबर ठगी का शिकार होकर जहर खा लिया, हालत गंभीर
चंद्रदीप थाना क्षेत्र के दीननगर गांव में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां रोजी खातून से 70 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। परिजनों ने शुक्रवार को 6 बजे बताया कि ठग ने खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताकर ओटीपी हासिल किया और खाते से राशि उड़ा ली। पैसे कटने का मैसेज मिलने पर रोजी खातून तनाव में आ गई। पति की नाराजगी से आहत होकर उसने कीटनाशक पी लिया।