शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से दुष्कर्म की घटना घटी है। मामले में महिला ने शिकारपुर थाना में आवेदन सौंपा है। आवेदन में पीड़ित महिला ने बताया है कि वह घर पर अकेली थी। गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। हालांकि इस बीच वह चीखी चिल्लाई भी, लेकिन आरोपी उसका मुंह दाब दिया।