शिकारपुर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड से एक बाइक चोरी हो गई है। मामले में मलदहिया गांव निवासी शकील अहमद ने शिकारपुर थाना में आवेदन सौंपा है। आवेदन में उसने बताया है कि वह अस्पताल रोड स्थित एक क्लिनिक के पास अपनी बाइक खड़ी किया था। थोड़ी देर बाद ही उसकी बाइक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली। उसने आशंका जताई है कि उसकी बाइक चोरी कर ली गई है।